अण्डा- दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय विधायक ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज कुल 5 मैच खेला गया. जिसमें सुपर 8 में क्वॉटर फाइनल मैच खेला गया, प्रथम क्वार्टर फाईनल मैच मोहलई और उतई के मध्य खेला जिसमे उतई ने पहले बालेबाजी करते हुए 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 56 रन बनाये इसके जवाब में मोहलई ने 6 ओवर में 57 रन बनाकर यह मैच 4 विकेट से मैच अपना नाम किया. द्वितीय मैच कातरो और झोला के मध्य मैच खेला गया जिसमे कातरो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 44 रन ही बना पाये, जवाब में झोला की टीम ने 6 ओवर में 45 रन बनाकर यह मैच जीत लिया. तीसरा क्वार्टर फाईनल मैच कुथरेल और खाड़ा के माध्य खेला गया जिसमे कुथरेल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 40 रन बनाई इसके जावब मे खाड़ा की टीम 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 41 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया.

चौथा क्वार्टर फाईनल मैच भानपुरी और निकुम के बीच खेला गया, जिसमे भानपुरी ने निर्धारित 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 59 रन बनाई और इसके जवाब में निकुम 6 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 24 रन पर ही सिमट गई. इस तरह यह मैच भानपुरी ने 35 रनों से यह मैच आसानी से जीत दर्ज कर लिया. पाँचवा एवं आखरी क्वार्टर फाईनल मैच चिंगरी और झोला के बीच खेला गया जिसमे चिंगरी ने पहले बल्लेबाजी करते 7 विकेट खोकर 23 रन ही बना पाई और इस असान स ही लक्ष्य को झोला की टीम ने 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 25 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया.
दुर्ग ग्रामीण विधायक ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुऐ अंतिम 4 टीमों ने सेमीफाइनल में टिकट कटा ली है, जिसमें ग्राम मोहलई, खाड़ा, भानपुरी और झोला की टीम शामिल है. इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 30 दिसम्बर को भव्य रूप से होगा.
प्रतियोगिता में मुख्यरूप से समजसेवी हर्ष साहू, भानपुरी सरपंच राजू देशमुख, शिक्षक डी.पी. चन्द्राकर, महेंद्र पांडेय, मनोज चंद्राकर, शिक्षाक राजू चंद्राकर, बघेल पटवारी युवा कांग्रेस दिग्विजय सिन्हा उपस्थित रहे.
इस प्रतियोगिता के मैंच एम्पायर डॉ एन के साहू, कान्हा ठाकुर, गौरव, विनय चन्द्राकर, सूर्या, सिभु ढीमर, राजेन्द्र साहू, हेमंत देशमुख, केशव सिन्हा, स्कोरर ललित निर्मलकर, लीलाम्बर ढीमर, गोरव साहू, चंदन देशमुख, मनोज चन्द्राकर, कमेंट्री, पप्पू साहू, डॉ लचर्मेंद्र साहू, टाजू देशमुख ने किया. भागीरथी ढीमर, लुकेश देवांगन, चंदन जोशी, सूर्या, नेमन, रवि यादव, जागेश यादव उपस्थित रहें.
