7वें दिन भानपुरी की टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह की पक्की
अंडा–दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय विधायक ट्रॉफी की 7वें दिन भी रोमांचक मैच रहा. जिसमेंन कुल 7 मैच खेला गया प्रतियोगिता के 7वें दिन मुख्यरूप से समजसेवी हर्ष साहू, जनपद सदस्य मनीष चंद्राकर, मंडी सदस्य तारकेश्वर चंद्राकर, महेंद्र पांडेय, मनोज चंद्राकर, शिक्षाक राजू चंद्राकर, बघेल पटवारी युवा कांग्रेस दिग्विजय सिन्हा उपस्थित रहे. इस अवसर पर समाजसेवी हर्ष साहू ने कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ तन, मन का विकास होता है. खेल से आप अपने ग्राम, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं.

7वें दिन का प्रथम मैच अछोटी और भरदा के मध्य खेला गया जिसमें भरदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 6 ओवर में 41 रन बनाये. भरदा ने 5 ओवर में 7 विकेट से जीत लिया. द्वितीय मैच भानपुरी और बेलोदी के मध्य मैच खेला गया जिसमें भानपुरी ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 92 रन बनाकर बेलौदी की टीम को चुनौती दिया, जिसमे बेलोदी की टीम ने 6 ओवर मे 42 रन ही बना पाई और भानपुरी ने मैच 51 रन से अपना नाम कर लिया. तीसरा मैच हनोदा और चिरपोटी के मध्य खेला गया जिसमे हनोदा के ओपनर बल्लेबाजी तुलसी साहू के अक्रामक बल्लेबाजी करते हुये लगातार 7 छक्का मारकर अपने टीम के बेहतरीन मुकाम तक पहुंचाया जिसमे हनोदा की टीम ने हुए 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 128 रन पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया और इस टूर्नामेंट का हाई स्कोर रन अपना नाम किया है. वहीं जावब मे चिरपोटी की टीम नेे 6 विकेट खोकर 47 रन सीमट गयी और यह मैच हनोदा 81 रन से जीत लिया.

चौथा मैच भरदा और भानपुरी के माध्य रोमांचक मैच हुआ जिसमे भरदा ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 47 रन बनाई इसके जवाब मे भानपुरी ने 3 विकेट से मैच जीत लिया पाँचवा मैच अंजोरा और बोटीगारका के बीच खेला गया जिसमे बारीगारका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में 2 विकेट खोकर 28 रन बनाई वही अंजोरा 5 ओवर में 9 विकेट से जीत लिया. छठवा मैच हनोदा और अंजोरा के मध्य मैच खेला गया जिसमे हनोदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 9 विकेट खोकर 33 रन बनाया जिसमें अंजोरा की टीम रन का पीछा करते हूये बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत मैच अपना नाम किया. सातवा मैच भानपुरी और अंजोरा के मध्य खेला गया जिसमें भानपुरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 7 विकेट खोकर मे 47 रन बनाये जवाब में अंजोरा की टीम 6 ओवर में 33 रन ही बना पाई और भानपुरी के अच्छे बॉलिंग करते हुये टीम को ऑल आउट कर दिया गया. भानपुरी ने यह मैच 14 रन से मैच जीत लिया.

इस तरह आज के दिन में ग्राम भानपुरी की टीम सुपर 8 में अपनी जगह सुनिश्चित की. इस मैच के मैच एम्पायर डॉ एन के साहू, कान्हा ठाकुर, गौरव, सिभु ढीमर, राजेन्द्र साहू, हेमंत देशमुख, केशव सिन्हा, स्कोरर ललित निर्मलकर, लीलाम्बर ढीमर, गौरव साहू, चंदन देशमुख, मनोज चन्द्राकर, कमेंट्री, पप्पू साहू, लचर्मेंद्र साहू, राजू देशमुख ने किया.
