पति को छोड़ प्रेमी के साथ भागी महिला, पति ने पता ठिकाना बताने वाले को इनाम देने की घोषणा
रायगढ़- जिले में एक महिला ने अपने पति और छोटे बच्चे को घर में छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई है. महिला के पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का पता बताने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के गमेकेला गांव का है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गमेकेला में रहने वाली एक विवाहिता सीमा भगत 18 अक्टूबर की सुबह 10 बजे खेत जाने के नाम से घर से निकली थी जो कि देर रात तक घर नहीं लौटी. जिसके बाद दूसरे दिन महिला के पति फिलि भगत ने लैलूंगा थाने में पत्नी के लापता हो जाने की शिकायत की.
महिला के पति फीली भगत ने बताया है कि उसकी पत्नी सीमा भगत और उसके कथित प्रेमी के द्वारा सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म के व्हाट्सएप में स्टेटस लगाया गया है और अपनी फोन बंद कर रखा है. घर पर अपने छोटे बेटे को छोड़कर फरार हुई महिला का पति फिलि भगत अपनी पत्नी की खोजबीन में जुटा हुआ था. इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पत्नी सीमा भगत किसी दूसरे शख्स के साथ प्रेम करती थी और उसी के साथ वह भाग गई है. महिला के पति ने कहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका को कहीं भी काम न दिया जाए और उनका पता ठिकाना बताने वाले पर नगद 20 हजार रूपये इनाम देने की भी घोषणा की है.
