अवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने पकड़ा, 75 पौवा देशी शराब किया जप्त
राजनांदगांव- जिले में आगामी लोकसभा चुनाव एवं लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु राजनांदगाव पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगाव दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में घुमका पुलिस मुखबिर से सूचना पर ग्राम छोटे बिरेझर निवासी आरोपी जितेंद्र बघेल के द्वारा अपने घर के पास बारले निवास किराना दुकान के सामने रोड में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु भारी मात्रा में शराब को एक बैग मे रखा हुआ है सूचना पर थाना घुमका पुलिस के द्वारा तत्काल मौके में पहुंचकर आरोपी जितेन्द्र बघेल के कब्जे से एक बैग के अंदर छुपाकर रखे भारी मात्रा में शराब को बरामद कर आरोपी जितेन्द्र बघेल कब्जे से 75 पौवा देशी प्लेन शराब 13.500 लीटर कीमती 6,750 रूपये एवं बिक्री रकम 780 रुपये जप्त किया गया. आरोपी के विरूध्द थाना घुमका में अपराध क्रमांक 59/24 धारा 34 (2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
उक्त कार्रवाई में थाना घुमका से थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार आरक्षक गौतम सिंह, केयूर भूषण यादव, चंद्र प्रकाश साहू, पुनेश्वर साहू, दुर्गेश साहू का सराहनीय योगदान रहा.
