सड़क हादसा: 20 फिट गहरी खाई में जा गिरा माजदा, तीन लोग घायल, माजदा के उड़े परखच्चे
कवर्धा – जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है. तेज रफ्तार माजदा अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी.जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ माजदा अनियंत्रित होकर हनुमुतखोर के पास 20 फिट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में माजदा के परखच्चे उड़े गए और इसमें सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है. इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और बाकी दो को पंडरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ये पूरा मामला कुकदुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है. हादसे की असल वजह घायलों के इलाज के बाद पूछताछ के बाद सामने आएगी. पुलिस ने घायलों के पास मौजूद मोबाइल से परिजनों को इसकी सूचना दे दी है.
