घर लौट रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर- देर रात घर वापस लौट रही नाबालिग को दो युवकों ने रेप की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी युवकों ने अपहरण कर सुनसान खंडहर मकान मे ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म की घंटना का अंजाम दिया और उसका वीडियो भी बना लिया. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली नागालिग ने 8 मार्च को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त से मिलने के लिए 1 बजे रात को अपने दोस्त के बुलाने पर उससे मिलने गई थी. रात करीब 2 बजे वह वापस लौट रही थी. तभी कुदुदंड में आरोपी अभिषेक खांडे (24 वर्ष) और विक्की कुर्रे (20 वर्ष) ने पीड़िता को घेर लिया. उसे वे जबरदस्ती पास के खंडहर में ले गए. दोनों ने नाबालिग से रेप किया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसका वीडियो बना लिया. पुलिस ने आरोपियों को काफी तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें अदालत ने जेल भेज दिया है.
