CM आवास में पिस्टल लेकर पहुंचा शख्स, 8 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक शख्स पिस्टल लेकर सीएम आवास पहुंच गया. वह वाईपी गाड़ी में सवार होकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा था. जिस वजह से उसकी जांच नहीं की गई. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए आठ सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि पिस्टल लेकर पहुंचा शख्स, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने के लिए सीएम हाउस पहुंचा था. हालांकि, जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को ये पता चला कि शख्स के पास पिस्टल है तो तुरंत ही उसे रोक दिया गया. साथ ही उसके पास मौजूद पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया. फिलहाल एडीजी इंटेलिजेंस ने आठ सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है. सीएम सुरक्षा में तैनात वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
