महतारी वंदन योजना: ये काम कराने पर ही खाते में आएंगे महतारी योजना के पैसे
भिलाई- प्रदेश भर की महिलाओं में महतारी वंदन योजना को लेकर पिछले दिनों भारी उत्साह दिखाई पड़ा. महिलाओं की भीड़ हर दिन ऑनलाइन सेंटर में देखने को मिल रही थी. महिलाएं योजना का लाभ लेने अपने दस्तावेजों के साथ च्वाइस सेंटर्स में पहुँच रही थी.
आवेदन की तारीख ख़त्म होने के बाद अब विभाग आवेदन दस्तावेजों की जाँच में जुटा हुआ हैं. देखा जा रहा हैं कि क्या बैंक खातों का नंबर, आधार नंबर और घोषणा पत्र के अनुसार संलग्न किये गए सभी दस्तावेज सही हैं या नहीं. साथ ही किसी भी तरह की तकनीकी समस्या न हो इसके लिए यह भी देखा जा रहा हैं कि क्या हितग्राही का डीबीटी एक्टिव हैं यानी उसके बैंक खातों से आधार व मोबाइल नंबर लिंक हैं या नहीं. हितग्राही अपने बैंक में जाकर खाता संबंधी त्रुटि को शीघ्र ही दूर कर ले ताकि बैंक खातों में राशि ट्रांसफर सुनिश्चित हो सके. यह प्रक्रिया नहीं करने पर आपके खाते में रुपए ट्रांसफर नहीं होंगे.
