कोरबा : कारेबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर खून से लथपथ कर दिया, उसके बाद खुद जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला की हालत बेहद नाजुक है. जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, दर्री थाना क्षेत्र के सेमीपाली गांव के निवासी अमृतलाल यादव का पत्नी सनिरो यादव से देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को पीट-पीटकर खून से लथपथ कर दिया और पत्नी की पिटाई करने के बाद पति ने जहर सेवन कर जान दे दिया. वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है. उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.
