रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की नन्हीं गायिका आरू साहू का राम भक्ति से सराबोर भजन X पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, नन्हीं गायिका आरू (ओजस्वी) साहू से मिलकर और उसका गीत सुनकर मन अभिभूत हो गया, बिटिया को प्यारी और सुमधुर कंठ का वरदान मां सरस्वती की देन है.
मुझे बहुत प्रसन्नता है कि मैं प्रभु राम भक्त केंवट राज की भक्ति भावना पर आधारित गीत के विमोचन का निमित्त बना. आरू बिटिया पर श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद हमेशा बना रहे. बिटिया इसी तरह आगे बढ़े और संगीत के क्षेत्र में प्रदेश का नाम ऊंचा रखे. मैं यही कामना करता हूं. आप भी राम भक्ति से सराबोर यह भजन अवश्य सुनें. जय श्रीराम…
नन्हीं गायिका आरू (ओजस्वी) साहू से मिलकर और उसका गीत सुनकर मन अभिभूत हो गया, बिटिया को प्यारी और सुमधुर कंठ का वरदान मां सरस्वती की देन है।
मुझे बहुत प्रसन्नता है कि मैं प्रभु राम भक्त केंवट राज की भक्ति भावना पर आधारित गीत के विमोचन का निमित्त बना।
आरू बिटिया पर श्री राम की… pic.twitter.com/yj46oOvAJs
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) January 17, 2024
