गुरू घासी दास बाबा ने लोगों को सत्य के राह पर चलने का दिया संदेश: भोलाराम साहू
छुरिया-18 दिसंबर से शुरु होकर पूरे दिसंबर तक गुरु घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ग्राम कापा पहुंचकर गुरु बाबा के छायाचित्र एवं जैतखाम में हार फूल माला चढ़ाकर नमन करते हुए उनके उपदेशों को याद किया. विधायक भोलाराम साहू ने संदेश वाहक गुरु बाबा घासीदास जयंती पर नमन किया उन्होंने कहा कि मनखे मनखे एक समान के प्रेरक वाक्य के साथ सभी मनुष्यों को एक समान देखने का संदेश देने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक एवं सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के संदेश सामाजिक समरसता के संदेश वाहक गुरु बाबा घासीदास जी की जयंती पर उनके चरणों में शत शत नमन किया एवं सभी ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
उन्होंने कहा कि उनकी जयंती के अवसर पर उनके दिए गए संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प करें. विधायक भोलाराम ने आगे कहा कि ऊंच-नीच का भेद समाप्त कर सभी से प्रेम तथा भाईचारे का संबंध स्थापित करने की सीख देने वाले बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों को युग युगांतर तक मनुष्यों का मार्गदर्शन करते रहेगे, विधायक साहू ने आगे कहा कि बाबा गुरू घासी दास जी ने लोगों को सत्य की राह पर चलने के लिए संदेश दिया और सामाजिक विषमता शोषण जातिवाद के अत्याचार को समाप्त किया.
इस अवसर पर छुरिया जनपद सदस्य देवारु मालेकर, राम साहू संयुक्त महामंत्री, सरपंच अंजली धावड़े समाज प्रमुख सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
