महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 17 लीटर से अधिक शराब जब्त
राजनांदगांव- जिले में अवैध शराब, गांजा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 17 लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है.
जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को गैंदाटोला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खोराटोला निवासी झनक मंडावी अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से महाराष्ट्र निर्मित शराब बिक्री के लिए रखा है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरी. राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की. पूछताछ के दौरान आरोपी शराब के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू प्रीमियम डीलक्स सुपर संत्रा 180 एमएल का 48 नग एवं 90 एमएल का 93 नग कुल 17.010 लीटर शराब कीमती 7,560/- रूपये को बरामद किया है. आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
गिरफ्तार आरोपी
झनक मंडावी पिता मयाराम मंडावी, उम्र 35 साल, पता ग्राम खोराटोला, थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव
