पैरोल से फरार आरोपी पर 30 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग – हत्या के प्रयास के मामले में पैरोल पर रिहा हुआ आरोपी जसपाल सिंह लंबे समय से फरार चल रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा 30 हजार रूये का नकद इनाम घोषित किया गया है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी को जिला न्यायालय से रिहाई मिलने के बाद पेशी पर उपस्थित होना था, लेकिन वह लगातार अनुपस्थित रहा और फरार हो गया. थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग में दर्ज अपराध क्रमांक 38/2024 धारा 229 (BNS) के अंतर्गत प्रकरण में आरोपी जसपाल सिंह को जिला न्यायालय द्वारा रिहा किया गया था, किन्तु रिहाई के पश्चात आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ एवं लगातार फरार चल रहा है जिसके कारण थाना पद्मनाभपूर में अपराध पंजीबद्ध किया गया है आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, किन्तु अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उपयुक्त इनाम प्रदान किया जाएगा.
