कबीरधाम : प्रदेश के कई क्षेत्रों में सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ता जा रहा है. उत्तर भारत से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ चुकी है. इसका असर कबीरधाम में भी दिखा रहा है. चिल्फी घाटी में आज सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक मापर गया. वहीं चिल्फी घाटी में ओस की बूंद जमने लगी है. जिस वजह से पैरावट, घास, छप्पर में बर्फ की सफेद चादर बिछ रही है. बढ़ती ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है. इस कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है.
बता दें कि इस सीजन को अब तक का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है. आज सुबह से घांस फुस, पैरावट, मकान के छप्पर सहित पत्तियों में ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई थी. इसके अलावा घने कोहरे से चिल्फी घाटी पूरी तरह से ढकी हुई है जिससे इलाके में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है.
