रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण हुआ. राज्यपाल ने इंगलिश में अभिभाषण पढ़ना शुरू किया. जिस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आपत्ति जताई है.
उन्होंने कहा कि किसी को अंग्रेजी समझ नहीं आ रही है. इसलिए भाषण पढ़ा हुआ मान लिया जाए. इसी बीच किसान आत्महत्या और दो लाख के बोनस के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच हल्की बहस भी हुई.
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सीएम विष्णुदेव साय सहित कई विधायकों ने धन्यवाद प्रस्ताव लाया. सीएम विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रियों का परिचय सदन से कराया. इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.
आखिरी दिन होगी अनुपूरक बजट पर चर्चा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे और आखिरी दिन अनुपूरक बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. मतदान और विनियोग विधेयक पर पुनर्स्थापन होगा. छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कुल तीन बैठकें होंगी.
