स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियों के बीच जोरदार टक्कर, शिक्षक का पैर टूटा…
बिलासपुर जिले में स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियों के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर रतनपुर ओवर ब्रिज में हुई है. हादसे में 4 बच्चों को गंभीर चोटें आई है. जानकारी के मुताबिक स्कूली बच्चे पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, उसी दौरान ये घटना घटी. हादसा मे एक शिक्षक का पैर टूट गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में 8 से 10 लोग थे सवार. वहीं स्कूली बस में स्टूडेंट्स-शिक्षक समेत 22 लोग सवार थे. सभी स्कूली बच्चे पामगढ़ के बताए जा रहे हैं. चार बच्चों को गंभीर चोट आई है. एक शिक्षक का पैर टूट गया और स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी जख़्मी हुआ है. घायलों का रतनपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है.
