रायपुर : मंत्रालय कर्मचारी संघ ने आज दफ्तर शुरू होते ही जीएडी सचिव डीडी सिंह का घेराव कर उन्हें कार्य मुक्त करने की मांग की. सिंह संविदा पर कार्य कर रहे हैं.
कर्मचारियों का कहना है कि सिंह ने पूरे दो वर्ष से मंत्रालय कैडर की पदोन्नतियां रोक कर रखा और सेटअप पुनरीक्षण भी नहीं होने दिया. आज सुबह जब कर्मचारी उनसे मिलने गए तो पदोन्नति शुरू करने से इंकार कर दिया. इसी से नाराज कर्मियों ने उनका विरोध शुरू कर दिया.
