रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार और सीएम पद से भूपेश बघेल के इस्तीफे के बाद सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नीतिन नवीन ने राज्यपाल से मुलाकात की.
इस भेंट मुलाकात की जानकारी देते ओम माथुर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड विजय के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से स्नेहमय भेंट की.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो चुकी है. हालांकि राज्यपाल से विश्वभूषण हरिचंदन से मिले भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नवीन की मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया जा रहा है मगर इसे नई सरकार के गठन और प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था से जोड़ कर देखा जा रहा है.
इसी बीच बड़ी खबर है कि आज बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है. हालांकि बैठक स्थगित होने को लेकर बीजेपी की ओर से कोई कारण नहीं बताया गया है.
