रायपुर : छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे. प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. इस बीच प्रत्याशियों के जीत-हार के आंकड़ों पर जमकर चर्चा हो रही है. पिछली बार सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले कांग्रेस के अमितेश शुक्ला और मोहम्मद अकबर इस बार भारी वोटों से चुनाव हार गए हैं, वहीं भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस बार 67719 वोट के रिकॉर्ड अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को हराया है.
इधर IAS की नौकरी छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ते हुए पिछली बार पराजित हुए ओपी चौधरी इस बार सर्वाधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले प्रत्याशियों में दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने रायगढ़ विधानसभा से 64443 मतों से जीत हासिल की है.
40 हजार से अधिक वोटों से जीतने वाले प्रत्याशियों की सूची :
रायपुर दक्षिण- बृजमोहन अग्रवाल लीड- 67719
रायगढ- ओपी चौधरी- लीड- 64443
राजनांदगांव – पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह – 45084
लोरमी – अरुण साव – 45891
वैशाली नगर – रिकेश सेन – 40074
रायपुर पश्चिम – राजेश मूणत – 41229
दुर्ग शहर – गजेंद्र यादव – 41960
धरसींवा – अनुज शर्मा – 44343
सरायपाली – चातुरी नंद – 41888 वोट से भाजपा प्रत्याशी को हराया है.
