दुर्ग : दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र में हार्वेस्टर मशीन में दबकर एक किसान की मौत हो गई है. मृतक की पहचान राजेश उर्फ कालेंद्र सुपंथक के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, किसान राजेश ने अपने खेत में धान कटाई के लिए हार्वेस्टर मशीन मंगवाया था. मंगलवार को राजेश खेत में ही काम कर रहा था. इस दौरान हार्वेस्टर चालक ने गाड़ी पीछे किया और किसान गाड़ी के टायर के नीचे दब गया. इसके बाद तुरंत राजेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
