दुर्ग शहर में मंगलवार की सुबह युवक पर जानलेवा हमला करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दुर्ग गांधी चौक बबला होटल के पास गौतम कन्नौजे युवक पर पूर्व आपसी रंजिश को लेकर गणेण उड़िया एवं उसके कुछ साथियों द्वारा धारदार चाकू, कैंची, लोहे का रोड से सिर, सीना एवं शरीर के अन्य जगह पर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया था. प्राथी नरेश कन्नौजे के शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 687/2023 धारा 307, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीगणो की पतासाजी हेतु टीम को रवाना किया गया.
प्रकरण में आरोपी के द्वारा घटना कारित करते हुये विडियोग्राफी कर विडियो वायरल किया गया था, विडियो एवं घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा देखने पर आरोपीगणो द्वारा चाकू, रॉड, डंडा, कैंची रखकर गाली-गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी दे कर मारपीट कर तीन मोटर सायकल में भगते दिख रहे हैं. विडियों एवं सीसीटीवी कैमरा के आधार पर अन्य आरोपीगणो की पहचान कर धर-पकड़ की कार्यवाही किया गया. प्रकरण में धारा 294, 506, 143, 147, 148 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया है.
आरोपीगण 01. गणेश नागेश पिता गजेन्द्र नागेश उम्र 20 साल
- कलेश पात्रे पिता त्रिवेन्द्र पात्रे उम्र 19 साल
- निकेश पात्रे पिता त्रिवेन्द्र पात्रे उम्र 22 साल
- भूपेन्द्र कुमार पिता जलन्धर उम्र 26 साल
- सम्मू कुमार पिता कैलाश उम्र 19 साल
- फिरोज सोनी पिता विजू सोनी उम्र 22 साल
- रोशन डोगरे पिता राजेन्द्र डोगरे उम्र 26 साल
- विजेन्द्र बन्छोर पिता धनश्याम उम्र 28 साल एवं विधि से संघर्षरत् बालक सभी निवासी इंदिरा कॉलोनी पोटिया रोड दुर्ग कोपुलिस अभिरक्षा में लेकर आरोपीगणो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, कैंची, लोहे का रोड, हॉकी स्टीक, डंडा, 02 मोबाईल फोन एवं 03 मोटर सायकल जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया.
