महासमुंद- चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं. बीती रात बड़ी चोरी के वारदातों को अंजाम दिया हैं. शनिवार की रात को अज्ञात चोरों ने बसना और सांकरा में लगभग 20 दुकानों को निशाना बनाया. एक साथ टूटे दुकानों के ताले और शटर से इलाके में हड़कंप मच गया है, अज्ञात चोरों लाखों रुपये नगदी और सामान साफ किया है. वहीं चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई.
जानकारी के अनुसार, महासमुंद के बसना शहर में 16 से 17 दुकानों में एक साथ चोरों ने सेंधमारी की है, वहीं सांकरा में भी अज्ञात चोरों ने 3 दुकानों का ताला तोड़ा है. इस तरह से जिले में लगभग 20 दुकानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.अज्ञात चोर बीती रात किसी दुकानों के ताला तोड़ा तो किसी के सटर तोड़कर चोरी की, बसना शहर के जनपद पंचायत से लेकर बिजली आफीस तक के दुकानों में चोरों ने हाथ साफ किया है. वहीं दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हुई है. घटना में लाखों रूपये नगदी और ,सामानों की चोरी होने की आशंका जताई जा रही है. बसना पुलिस अल सुबह मौके पर पहुंच कर रही है. साथ ही CCTV के जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है.
