दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई में सबसे बड़े पटाखा व्यापारी हुकुमचंद हिम्मतचंद के ठिकानों पर आईटी की टीम ने आज सुबह दबिश दी है. जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजे से इंकम टैक्स के अधिकारी हुकुमचंद के ठिकानों पर पहुंचे हैं. हुकुमचंद गहलोत की दुकान, मकान और गोदामों पर जांच की जा रही.
बताया जा रहा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा टैक्स चोरी की शिकायत पर आईटी के अधिकारी यहां पहुंचे है. जांच टीम दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है. आईटी के इस छापे के बाद अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया है.
