नारायणपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते नक्सली अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे है. वहीं प्रथम चुनाव के ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने पर्चा फेंका और बैनर लगाया है और धमकी दी है कि कांग्रेस नेताओं को मौत के घाट उतारना है. बता दें कि यह मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र समेत अलग-अलग इलाकों का है.
मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों ने धमकी वाला पोस्टर लगाया और पर्चा फेंका है. वहीं नक्सलियों ने एक बैनर जिला मुख्यालय के अंदर पहाड़ी मंदिर के पास लगया है. जिसमें 2 कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है. इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
