रायपुर : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं. प्रवास के दौरान वे जैजैपुर और बिलासपुर जाएंगी. जहां वे जनसभाओं को संबोधित करेंगी. मायावती पहले सुबह 11 बजे जैजैपुर में हसौद तहसील मैदान में सभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद वे बिलासपुर विधानसभा अंतर्गत बिलासपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगी.
