रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गई है. छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने वाला है. पहले चरण के मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है. एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज प्रदेश के दौरे पर है, तो वहीं पीएम मोदी कल प्रदेश के दौरे पर आएंगे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी लगातार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं.
इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे आएगी. इस दौरान प्रियंका गांधी अंतागढ़ और बालोद जाएगी. यहां प्रियंका गांधी दो बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगी.
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान राहुल गांधी भी जगदलपुर और दुर्ग जिले अहिवारा जाएंगे. राहुल गांधी यहां कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेंगे. राहुल गांधी अपने प्रवास के दौरान दोनों ही जगहों में बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे.
