रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी उफान पर है. प्रचार-प्रसार जोरों पर है. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और काग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ते जा रहा है. इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं. वो 30 अक्टूबर को प्रदेश के खैरागढ़ और बिलासपुर में चुनावी सभा लेंगी. वो खैरागढ़ के जालबांधा में चुनावी सभा को को संबोधित करेगी. इसके बाद दोपहर बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगी.
प्रियंका गांधी के दौरे का शेड्यूल
- प्रियंका गांधी दोपहर 30 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी.
- वहां से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबांधा में दोपहर 15 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेगी.
- दोपहर को 15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी.
- शाम को 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगी.
धमतरी और रायपुर में नामांकन रैली में शामिल होंगे देवेंद्र फडणवीस
दूसरी ओर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे धमतरी जिले में बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होंगे. इसके बाद रायपुर में दोपहर डेढ़ बजे बीजेपी के 7 प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे.
इस दौरान बीजेपी रायपुर में मेगा रैली निकालेगी. वहीं दो नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. पहले चरण में सात नवंबर को होने वाले मतदान से पहले वो कांकेर और दुर्ग में में सभा ले सकते हैं. वहीं 4 नवंबर को दुर्ग में पीएम की चुनावी सभा होगी. पीएम मोदी बीते चार महीने में चार बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं.
