भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 में पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला, जिसमें टीम ने 228 रनों से बेहद ही शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के बाद भारत ने सुपर-4 के प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन की पोज़ीशन हासिल कर फाइनल की ओर कदम बढ़ा दिया है.भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला रिजर्व डे पर समाप्त हुआ है. कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इस मैच में रविवार के दिन बारिश ने खलल डाला था. फिर रिजर्व डे पर सोमवार को टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 356 रन लगाए.
कोलंबो में खेले गए 2023 एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हरा दिया है. भारत ने पहले खेलने के बाद केएल राहुल और विराट कोहली के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 2 विकेट पर 356 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी. हालांकि, पाकिस्तान के 8 विकेट ही गिरे, उसके दो खिलाड़ी चोटिल थे. इस वजह से उन्हें ऑलआउट दिया गया. भारत के लिए गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने कमाल कर दिया. कुलदीप ने 25 रन देकर पांच विकेट चटकाए.
