आदिवासी महिला के साथ हैवानियत की खबर बीजापुर जिले के ग्राम गदामल्ली से सामने आ रही हैं. बताया जा रहा हैं कि घटना उस वक्त हुआ जब महिला बाजार से वापस घर लौट रही थी, तभी रास्ते में तीन युवकों ने महिला को अगवा कर जंगल में ले गये और वहां गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. आरोपियों ने महिला को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये. वही इस घटना के बाद बदहवास महिला किसी तरह अपने घर पहुंची. घटना के बाद से डरी पीड़ित महिला ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी हैं. आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का ये मामला नैमेड थाना क्षेत्र का हैं.
घटना की जानकारी पीड़ित महिला ने देर शाम थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी. नैमेड थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की शाम एक महिला बाजार गयी थी. शाम के वक्त जब महिला बाजार से कुछ दूरी पर झाड़ियों की तरफ शौच के लिए गई हुई थी. इसी दौरान तीन लोगों ने महिला को अकेला देखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और वहां से वे फरार हो गये. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश कर रही हैं.
