भिलाई- दुर्ग जिले के भिलाई जामुल थाना क्षेत्र में आज सुबह बड़ी घटना सामने आई है. बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र सुरडुंग निवासी दिनेश साहू ने अपने पिता कबीर साहू को डंडे और फावड़े से हमला कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बाप- बेटे में पारिवारिक कारणों से विवाद चल रहा था. पिता के सिर पर गंभीर रूप से चोट आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. वारदात की सुचना मिलने के बाद जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. फिरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
