बिलासपुर : जिले के कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी इलाके में एक ही परिवार के तीन किशोरियों की अरपा नदी में डूबने से मौत हो गई. तीनों बहने नदी में नहाने गई थी, नहाते वक्त यह हादसा हुआ है.
तीनों बहनों का शव बाहर निकाल लिया गया है. तीनों का नाम पूजा पटेल, धनेश्वरी पटेल और रितु पटेल बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक रेत के अवैध उत्खनन के कारण मौत होना बताया जा रहा है. रेत के अवैध उत्खनन के कारण नदी में गड्ढा हो गया था. मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.
