अब 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला
डेस्क- भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे रोमांचक टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही 5 मैचों की यह टी20 सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर आ गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप के शानदार नाबाद शतक (102 रन, 50 गेंद) और शेरफेन रदरफोर्ड (49 रन) की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन (56 रन) और तिलक वर्मा (43 रन) के संघर्षपूर्ण प्रयासों के बावजूद रोमांचक मुकाबले में 19.3 ओवरों में 223 रनों पर ऑल आउट हो गई. वेस्टइंडीज की तरफ से कीमो पॉल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. अब इस रोमांचक सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
श्रृंखला का कार्यक्रम
पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच : 6 अक्टूबर, लखनऊ, (भारत ने आठ विकेट से जीत हासिल की)
दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच : 9 अक्टूबर, रांची (वेस्टइंडीज ने छह विकेट से जीत हासिल की)
तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच : 11 अक्टूबर, इंदौर (भारत ने 14 रनों से जीत हासिल की)
चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच : 14 अक्टूबर, हैदराबाद (वेस्टइंडीज ने 24 रनों से जीत हासिल की)
पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच : 17 अक्टूबर, बेंगलुरु
