भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला आज, शाम 7 बजे से होगी भिड़ंत
खेल डेस्क- भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए (JSCA) अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा
सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. ऐसे में अब आज होने वाले इस मैच को वेस्टइंडीज भी जीतना चाहेगी. टी20 इंटरनेशनल में भारत और वेस्टइंडीज 32 बार आमने-सामने हुए है, इस दौरान भारतीय टीम ने 21 मैच जीते हैं. वहीं 10 मुकाबलों में वेस्टइंडीज की टीम को जीत मिली है. एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया.
रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान रहने वाली है. फैंस को जमकर चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं. दर्शकों के आज हाईस्कोर मुकाबला देखने को मिल सकता है.
कैसे और कहां देखें लाइव?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. मोबाइल पर जियोस्टार एप्प और वेबसाइट पर जाकर मैच की स्ट्रीमिंग देखा जा सकता है.
भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर
वेस्टइंडीज की टीम
शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), आमिर जांगू (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर
