एशियाई खेल 2026: बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंचे भारत-पाकिस्तान समेत 4 टीमें, गुरुवार को तय होंगे फाइनल के टिकट
Asian Games 2026 जापान के नागोया में मूसलाधार बारिश के कारण एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले बिना कोई नतीजा निकले रद्द कर दिए गए हैं. सोमवार को पाकिस्तान और हांगकांग (चीन) के बीच खेला जाने वाला पहला क्वार्टर फाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया. इसके बाद मंगलवार को नेपाल बनाम श्रीलंका और बांग्लादेश बनाम मलेशिया के मुकाबले भी रद्द करने पड़े. ऐसे में बेहतर रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.
पाकिस्तान का मैच गुरुवार सुबह बांग्लादेश के खिलाफ होगा, जबकि भारत का मैच गुरुवार दोपहर को श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा. भारत इस स्पर्धा में मौजूदा चैंपियन है, जिसने तीन साल पहले हांगझोऊ में स्वर्ण पदक जीता था.
एशियाई गेम्स पुरुष सेमीफाइनल की लाइन-अप
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – 1 अक्टूबर – सुबह 9:00 बजे (स्थानीय समय)
भारत बनाम श्रीलंका – 1 अक्टूबर – दोपहर 2:00 बजे (स्थानीय समय)
