एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम बनी चौंपियन, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर अपना नौवां महाद्वीपीय खिताब जीत लिया. भारत ने अब तक हुए 10 एशियन गेम्स पुरुष कबड्डी खिताबों में से नौ अपने नाम किए हैं. एकमात्र जकार्ता 2018 रहा, जहां ईरान चैंपियन बना था.
मैच की शुरुआत बेहद कड़े मुकाबले के साथ हुई और दोनों टीमों के डिफेंडरों ने लगातार शानदार टैकल किए. एक समय ईरान ने भारत को सिर्फ दो खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया था और भारत 7-9 से पीछे था तभी जयदीप दहिया ने मोहम्मदरेजा शादलोई चियानेह पर शानदार सुपर टैकल कर भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. इसके बाद भारत ने बढ़त बनाए रखी, लेकिन मैट पर एक समय में तीन से ज्यादा खिलाड़ी नहीं उतार सका. काफी उतार-चढ़ाव के बाद अमीरमोहम्मद जफर दानेश ने दो अंकों की रेड के साथ मैच का पहला ऑल-आउट ईरान के नाम कर दिया.
पहले हॉफ के समय भारतीय टीम 17-18 के स्कोर से पिछड़ रही थी. हालांकि, दूसरे हॉफ में वापसी कर स्कोर 30-24 तक पहुंचा दिया. अंत में टीम इंडिया ने 40-34 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
भारत ने दूसरे हॉफी में एकतरफा प्वाइंट बटोरे और आसान जीत हासिल की. ईरान ने हमेशा की तरह वापसी करने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन अंत में टीम इंडिया पूरी तरह से हावी हो गई. इ स जीत के साथ भारत एशियन गेम्स की पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गया है. भारत ने 4 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज के साथ कुल 28 पदक जीते हैं.
