सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को मिली शिवपुरचरचा नगरपालिका चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
सीतापुर- भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो को शिवपुरचरचा नगरपालिका चुनाव का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा की गई नियुक्तियों में विधायक टोप्पो को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है. नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होने की जानकारी सामने आई है.
शिवपुरचरचा नगरपालिका चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और चुनावी गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी अब विधायक रामकुमार टोप्पो के पास होगी. इस नई जिम्मेदारी के बाद राजनीतिक एवं संगठनात्मक हलकों में विधायक टोप्पो की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
विधायक रामकुमार टोप्पो सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं. संगठन द्वारा उन्हें नगरपालिका चुनाव की जिम्मेदारी सौंपे जाने को पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में उनकी भूमिका के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है. भाजपा के प्रदेश स्तर पर जिला संगठन एवं चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति के क्रम में यह जिम्मेदारी दी गई है.

