चेतन देवांगन की पंडवानी और खिलेश्वरी यदु की भरथरी प्रस्तुति होगी खास
दुर्ग- गणपति विहार स्थित हीरामणि गार्डन में ‘श्री गणेश महोत्सव समिति’ द्वारा दस दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. भक्ति, संगीत, कला और संस्कृति के इस अनूठे संगम में प्रतिदिन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जिनसे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो गया है. महोत्सव में सरगम म्यूजिकल ग्रुप, हार्मोनी कराओके ग्रुप और प्रदीप कुंडू की टीम द्वारा सुमधुर भजन व संगीत संध्या की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं.
बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
शनिवार को कॉलोनी के बच्चों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे. गिन्नी साहू, सुमेधा चंद्राकर, निवि साहू, खुशी राज, किमाया सेन, सिया सेन, रियांशी साहू, आरोही सक्सेना, सुदीक्षा कलिहारी, अक्षत त्रिपाठी, काव्या पटेल सहित अनेक बच्चों ने मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. कार्यक्रम की प्रस्तुति परिधि यादव द्वारा किया गया.
इस अवसर पर जय अम्बवानी द्वारा बच्चों को नगद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. वहीं मध्यानी बिल्डर द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई.
आनंद मेले में उमड़ा उत्साह
रविवार को आयोजित आनंद मेला में कॉलोनीवासियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों एवं पकवानों के स्टॉल लगाए. इसके अलावा आभूषण, हैंडमेड एवं अन्य उत्पादों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे. महिलाओं, बच्चों और परिवारों ने मेले का जमकर आनंद उठाया.
इसी अवसर पर सहेली ज्वेलर्स द्वारा विशेष हाउसी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने भाग लिया और विभिन्न पुरस्कार जीते.
बाल गणेश थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता
रविवार को 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए बाल गणेश थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में 40 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों ने भगवान श्री गणेश के बाल स्वरूप के आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
पंडवानी और भरथरी की होगी प्रस्तुति
श्री गणेश महोत्सव समिति के सदस्य प्रशांत साहू ने बताया कि महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों में मंगलवार, 22 सितंबर को सुप्रसिद्ध पंडवानी कलाकार चेतन देवांगन द्वारा पंडवानी की प्रस्तुति दी जाएगी.
वहीं गुरुवार, 24 सितंबर को सुप्रसिद्ध लोकगाथा भरथरी की प्रस्तुति खिलेश्वरी यदु द्वारा की जाएगी. इसके साथ ही आगामी दिनों में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.
प्रशांत साहू ने बताया कि महोत्सव के सभी कार्यक्रमों को गणपति विहार के निवासियों का भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद मिल रहा है. गणपति विहार में गणपति उत्सव के दसों दिन धार्मिक आस्था के साथ कला, संस्कृति, बच्चों की प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है. सामूहिक सहभागिता के कारण यह महोत्सव कॉलोनी में आपसी एकता, सद्भाव और उत्साह का संदेश दे रहा है.
महोत्सव को सफल बनाने में शैलेश कुमार जोशी, पवन सिंह राजपूत, सी. एल. दिल्लीवार, घनश्याम देशमुख, देवेंद्र पुरोहित, प्रशांत साहू, देवलाल साहू, आदित्य कुमार रथ, दुर्गेश साहू, लोकनाथ साहू, लीलकराम वर्मा और सतीश सेन सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय योगदान दे रहे हैं.
