राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम तिरुपति के लिए रवाना
भिलाई- राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीमें तैयार हैं. प्रतियोगिता 24 से 28 सितंबर तक आंध्र प्रदेश के तिरुपति में होगी. दोनों टीमें मंगलवार को बिलासपुर से तिरुपति एक्सप्रेस से रवाना होंगी. रवाना होने से पहले सोमवार को छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव वाई. राजा राव ने खिलाड़ियों को खेल किट वितरित किए.
पुरुष टीम में बीएसपी से एस. राहुल, महेश कुमार और जययद तथा दुर्ग से कुणाल साहू, भूषण साहू और भावेश शामिल हैं. इनके अलावा धमतरी से नरेंद्र, बिलासपुर से रवि, दंतेवाड़ा से रोहित और महासमुंद से पंकज चंद्राकर टीम का हिस्सा हैं. टीम के कोच सूरज नायक बिलासपुर के हैं.
महिला टीम में कबीरधाम की रिया तिवारी, बस्तर की वृंदावती और समीरा, बीएसपी की पालक सिद्दीकी, चेतना साहू और रामेंद्र यादव, धमतरी की शेष कुमारी, गरियाबंद की सारिका, महासमुंद की लक्ष्मी चंद्राकर, बलौदाबाजार की खुशबू साहू और दुर्ग की रितु यादव शामिल हैं.
