कांकेर पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
सिटी कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा.
कांकेर- जिले में एक नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह सफलता सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त एवं समन्वित टीम की घेराबंदी से संभव हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 321/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई. विवेचना के दौरान बालिका को दस्तयाब कर पूछताछ एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(1), 70(2), 296, 115(2), 351(2) बीएनएस तथा 4, 6, 8, 10 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई.
विशेष पुलिस टीम और साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों संतोष कुमार (24 वर्ष), राहुल मंडावी (20 वर्ष), गुपेश कुमार दर्रो (21 वर्ष) और मनीष सेवता (28 वर्ष) को उनके निवास स्थान ग्राम धोड़दा (थाना कोरर) से हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर कांकेर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें. पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
