डोंगरगढ़ की नई कार्यकारिणी को मिले नियुक्ति पत्र
डोंगरगढ़- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना की ओर से बुधवार को शिवाजी इन में सावन उत्सव का आयोजन किया गया. सावन के रंग, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान डोंगरगढ़ की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह रहीं. अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कनकलता सिंह ने की. प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सिंह विशिष्ट अतिथि रहीं. राजनांदगांव जिला अध्यक्ष अनामिका सिंह, जिला महासचिव सुधा पवार, जिला उपाध्यक्ष प्रिया सिंह एवं अंजू सिंह, भिलाई जिला अध्यक्ष ललिता सिंह, जिला सहसचिव शशिकला सिंह, सह संगठन मंत्री निरीक्षा राठौर सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.

नीति सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में नीति सिंह को डोंगरगढ़ अध्यक्ष बनाया गया. मधु सिंह और दुर्गा सिंह को उपाध्यक्ष, राणा मोना सिंह को कोषाध्यक्ष, नेहा सिंह राजपूत को सचिव, पूजा सिंह को सह सचिव, संगीत सिंह को संगीत प्रभारी और वंदना सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अलावा कई सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया.
सांस्कृतिक रंग में रंगा आयोजन
सावन उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में हिस्सा लिया. गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया. महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया.
मुख्य अतिथि सुषमा सिंह ने कहा कि नारी परिवार के साथ समाज की भी महत्वपूर्ण शक्ति है. महिलाएं संगठित होकर आगे बढ़ें तो सामाजिक बदलाव को नई दिशा मिल सकती है. उन्होंने संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ सामाजिक कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया.



