अनिला भेंडिया रहीं मुख्य अतिथि
भिलाई- छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज भिलाई दुर्ग महिला प्रभाग द्वारा शक्ति भवन, आशीष नगर (रिसाली) में ‘हरिहर सावन उत्सव – रंगीला सावन’ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डौंडी लोहारा विधायक अनिला भेंडिया रहीं, जबकि अध्यक्षता महिला प्रभाग भिलाई दुर्ग की अध्यक्ष चंद्रिका रावत ने की.
समारोह का शुभारंभ माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ. इसके बाद समाज की महिलाओं द्वारा आकर्षक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. आयोजन के दौरान पर्यावरण जागरूकता पर केंद्रित पोस्टर स्पर्धा और ‘बेकार चीजों से कलात्मक वस्तुएं ‘ बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने समाज में संस्कृति, परंपरा, एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक विकास में महिलाओं के योगदान पर अपने विचार रखे.
इस अवसर पर समाज की ओर से मुख्य अतिथि विधायक अनिला भेंडिया के साथ-साथ समाज के वरिष्ठ सदस्यों—कमला भुआर्य, शांति उर्वशा, खिलेश गौर एवं स्वर्गीय जंत्री ठाकुर की बहू को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया.




