एसपी गौरव राय ने 36 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला
बलौदाबाजार- बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस महकमे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव राय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के कुल 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं.




