संभाग स्तरीय योगासन प्रतियोगिता: मर्रा और तेलीगुण्डरा की छात्राओं का राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन
दुर्ग/पाटन- गायत्री विद्यापीठ, राजनांदगांव में आयोजित संभाग स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित कर लिया है. प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (मर्रा) और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (तेलीगुण्डरा) की छात्राओं ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया.
सब जूनियर वर्ग (सोलो): स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मर्रा की छात्रा डीगमणि सपहा ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया.
रिदमिक पेयर (10-14 वर्ष): मर्रा की मोक्षिता साहू और मानवी धीवर की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का टिकट कटाया.
जूनियर वर्ग (14-17 वर्ष): शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तेलीगुण्डरा की छात्रा टोमांशिक पटेल ने ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया.
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर मर्रा के योग प्रशिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा, महेंद्र साहू, विद्यालय की प्राचार्य कुमुद साहू, खेल शिक्षिका अंजू रत्नाकर, संकुल समन्वयक हेमंत कुर्रे, प्रधान पाठक एम.एल. वर्मा, खिलेंद्र साहू राज्य कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन व गोस्वामी जयंत विष्णु भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

