महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान: 8 टीमों के बीच टी20 खिताब की जंग, 5 सितंबर को भारत-पाक भिड़ंत
स्पोटर्स डेस्क- एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने महिला एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. महिला एशिया कप 2026 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 28 अगस्त से 13 सितंबर तक किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में आठ टीमें कॉन्टिनेंटल T20 खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. हर दो साल में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट अपने 10वें संस्करण के साथ एक बार फिर लौट रहा है. भारत 2024 के फाइनल में श्रीलंका से हारने के बाद ट्रॉफी वापस जीतने की कोशिश करेगा.
भारत इस प्रतियोगिता के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है, जिसने पिछले नौ में से सात संस्करण जीते हैं. श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है, जबकि इंडोनेशिया महिला एशिया कप में अपना डेब्यू करेगा.
महिला एशिया कप 2026 की टीमें और ग्रुप
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड, हांगकांग चीन
ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई, इंडोनेशिया
भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगा. इसके बाद 3 सितंबर को हांगकांग चीन को टक्कर देगा. 5 सितंबर को पाकिस्तान के साथ सामना होगा. सेमी-फाइनल 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 13 सितंबर को आयोजित होगा.
महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल
मुकाबलों का दिया गया समय भारतीय समयानुसार हैं
28 अगस्त, शुक्रवार: थाईलैंड बनाम हांगकांग, चीन – रात 8:00 बजे
29 अगस्त, शनिवार: श्रीलंका बनाम यूएई – रात 8:00 बजे
30 अगस्त, रविवार: भारत बनाम थाईलैंड – रात 8:00 बजे
31 अगस्त, सोमवार: बांग्लादेश बनाम इंडोनेशिया – रात 8:00 बजे
1 सितंबर, मंगलवार: पाकिस्तान बनाम थाईलैंड – रात 8:00 बजे
2 सितंबर, बुधवार: श्रीलंका बनाम इंडोनेशिया – रात 8:00 बजे
3 सितंबर, गुरुवार: भारत बनाम हांगकांग, चीन – रात 8:00 बजे
4 सितंबर, शुक्रवार: यूएई बनाम इंडोनेशिया – रात 8:00 बजे
5 सितंबर, शनिवार: भारत बनाम पाकिस्तान – रात 8:00 बजे
6 सितंबर, रविवार: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – रात 8:00 बजे
7 सितंबर, सोमवार: पाकिस्तान बनाम हांगकांग, चीन – रात 8:00 बजे
8 सितंबर, मंगलवार: बांग्लादेश बनाम यूएई – रात 8:00 बजे
10 सितंबर, गुरुवार: सेमी-फाइनल 1 (A1 बनाम B2) – रात 8:00 बजे
11 सितंबर, शुक्रवार: सेमी-फाइनल 2 (B1 बनाम A2) – रात 8:00 बजे
13 सितंबर, रविवार: फाइनल – रात 8:00 बजे

