ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम: रेकी कर चुके 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार की तलाश जारी
रायपुर- रायपुर पुलिस की मुस्तैदी और प्रोएक्टिव पुलिसिंग के चलते पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में होने वाली एक बड़ी डकैती की वारदात को समय रहते नाकाम कर दिया गया है. थाना गुढ़ियारी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे 3 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं. आरोपियों के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक – 321/2026 धारा – 310(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) (डकैती क़ा प्रयास) आमर्स एक्ट की धारा 25 क़ा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
उक्त आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर रेलवे स्टेशन प्लेट फ़ार्म नंबर सात के पीछे नया रोड के पास संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. मौके पर तलाशी ली गई तलाशी पर आरोपियों से एक नग देशी पिस्टल, दो नग जिंदा कारतूस और दो चाकू एवं 3 नग मोबाइल जप्त किया गया थाने में लाकर पूछताछ पर उन्होंने बताया कि कल्याण ज्वेलर्स में रात्रि के समय डकैती करने की योजना थी. योजना के तहत 1 अप्रैल 2026 को एक आरोपी द्वारा कल्याण ज्वेलर्स की रेकी की गई थी. आरोपियों द्वारा ज्वेलर्स की सुरक्षा व्यवस्था, आसपास का क्षेत्र एवं वारदात को अंजाम देने की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई गई. पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. प्रकरण में शामिल 02 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है. उक्त दोनों फरार आरोपियों के द्वारा लगातार मोबाइल पर अपडेट लिया जा रहा था साथ ही रेकी की फोटो शेयरिंग की जा रही थी और योजना बनाई जा रही थी. गिरफ्तार आरोपियों से 01 नग देशी पिस्टल, दो नग जिन्दा कारतूस एवं 02 नग चाकू 3 नग मोबाइल , 2500 रुपये बरामद किए गए.आरोपियों के मध्य आपसी संपर्क एवं डकैती की योजना के संबंध में उपलब्ध तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है.आरोपियों से पूछताछ कर फरार आरोपियों की पतासाजी, हथियारों की व्यवस्था तथा डकैती की संपूर्ण योजना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.
यह संपूर्ण कार्रवाई डीसीपी उत्तर दीपमाला कश्यप , एडीसीपी उत्तर आदित्य पांडेय एवं एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी की पुलिस टीम निरीक्षक नरेंद्र कुमार साहू,उप निरीक्षक कैलाश केशरवानी, पीएसआइ वरदान सिंह,सउनि नरेश देवांगन,प्रआर संतोष ठाकुर,आर सुदीप मिश्रा,आर किशोर राजपूत आर रविशंकर तिवारी,आर जगन्नाथ सावले की सराहनीय भूमिका रही. थाना गुढ़ियारी पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है.
आरोपियों के नाम
- देवांश शर्मा पिता संजय शर्मा उम्र 19 वर्ष पता सागरपुर जनकपुरी के पास मकान नं0 डब्लू 112 थाना सागरपुर दिल्ली
- सुशांत कुमार पासवान पिता दिलीप कुमार उम्र 19 वर्ष पता नजबगढ अर्जुनपारा बी 128 गली नं0 8 थाना नजबगढ दिल्ली
- मयंक सिंह पिता राहुल सिंह उम्र 19 वर्ष पता सिकंदपुर प्रभात जर्दा फैक्ट्री के पास थाना सिकंदरपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार

