महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, रविवार को खिताबी जंग

स्पोर्ट्स डेस्क- विमंस टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंजाम तक पहुंच गया है. टूर्नामेंट की 2 बेस्ट टीम मिल गई हैं. पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को और दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड, रविवार (5 जुलाई 2026) को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी.
छह बार की डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर अपने आठवें टी-20 विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया, वहीं मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 40 रनों से शिकस्त देकर पांचवीं बार फाइनल का सफर तय किया.
7वें खिताब पर नजर
ऑस्ट्रेलिया विमंस टी20 विश्व कप की सबसे सफल टीम है. इस टीम ने अब तक 6 बार टी20 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया है. ऐसे में रविवार को सोफी मोलिनक्स की नजर 7वीं ट्रॉफी पर होगी. दूसरी ओर इंग्लैंड ने पहले ही सीजन में चैंपियन बनी थी. ऐसे में उनकी नजर 17 साल के सूखे को खत्म करने पर होगी.
इंग्लैंड विमंस टीम
नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, ऐलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, शार्लेट डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनियल गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीदर नाइट, लिंसी स्मिथ, इस्सी वोंग, डैनी वायट-हॉज.
ऑस्ट्रेलिया विमंस टीम
सोफी मोलिनक्स (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, मेगन शूट, एलिस पेरी, बेथ मूनी, फीबी लिचफील्ड, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, लूसी हैमिल्टन, किम गार्थ, निकोला कैरी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर.
