मुख्य अभियंता हसदेव कछार, बिलासपुर को आगामी आदेश तक सौंपी गई नई जिम्मेदारी

रायपुर,। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.जारी आदेश के अनुसार जितेंद्र कुमार नेताम, जो वर्तमान में मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग, बिलासपुर के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें आगामी आदेश तक प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

जल संसाधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 3 जुलाई 2026 को जारी किया गया। आदेश में उल्लेख है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी.
