पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

रिसाली- नगर पालिक निगम रिसाली के सभापति केशव बंछोर के परिवार से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है. उनकी पूजनीय माता रुक्मणी बंछोर (82) का शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे आकस्मिक निधन हो गया. वे अपने पीछे पुत्र केशव बंछोर, रवि बंछोर, संजय बंछोर पुत्री सपना सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई.
रिसाली मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
रुक्मणी बंछोर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार रिसाली स्थित मुक्तिधाम में में किया गया. इस दौरान बंछोर परिवार को ढांढस बंधाने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, नगर निगम रिसाली-भिलाई के अधिकारी- कर्मचारी एवं विभिन्न समाजों के नागरिकगण बड़ी संख्या में मौजूद थे.
