पुलिस ट्रांसफर: निरीक्षक, एएसआई और आरक्षकों सहित 12 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

धमतरी- जिले में पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है. एसपी कार्यालय द्वारा दो अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है.

