छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों में मनोनीत किए एल्डरमैन, तीन संभागों की सूची जारी

रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए आदेश जारी किया है.

